देवभूमि हिमाचल में शर्मसार हुए रिश्ते, दादा ने 13 वर्षीय नाबालिग पोती से कर डाला दुष्कर्म, गिरफ्तार

शिमला जिला के रोहड़ू से सामने आया मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

रोहड़ू। देवभूमि हिमाचल में रिश्ते शर्मसार हो रहे हैं। ताजा मामला शिमला के रोहड़ू (Rohru) से सामने आया है। यहां रिश्ते में लगते दादा (Grand Father) ने अपनी ही पोती (Granddaughter) को हवस का शिकार बना डाला। मामला चिडग़ांव क्षेत्र का है। यहां रिश्ते में लगते दादा ने बहाने से नाबालिग को अपने पास बुलाया और फिर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू के चिड़गांव में बुजुर्ग ने 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म (Minor Rape Case) किया है। आरोपी नाबालिग का दादा बताया जा रहा है। हालांकि मामाला 6 दिसंबर का है, लेकिन शर्म के मारे नाबालिग ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। काफी दिन बीत जाने के बाद अब पीड़ित नाबालिग ने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस थाना प्रभारी चिडग़ांव रंजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म (Rape) की पुष्टि हुई है।