शिल्पा शेट्टी ने करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। यह सेलिब्रेशन अनिल कपूर के घर पर हुआ, जहां रवीना टंडन, नताशा दलाल, सुनीता कपूर, महीप कपूर, नीलम कोठारी जैसे कई सिलेब्रिटीज शामिल हुईं। इस मौके पर सारी महिलाओं ने करवा बदले और कथा भी सुनी। पूजा के टेबल से सामने आया वीडियो।

शिल्पा ने पूजा का वीडियो शेयर किया है
Shilpa Shetty ने करवा चौथ के पूजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके अलावा शिल्पा ने हसबैंड राज कुंद्रा के साथ एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी करवा चौथ पर छलनी से राज कुंद्रा का चेहरा देखती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अनिल कपूर के घर करवा चौथ का त्योहार सबके साथ मिलकर मनाया। शिल्पा ने पूजा का वीडियो शेयर किया है जिसमें वहां मौजूद सारी महिलाएं आपस में एक-दूसरे के साथ करवा बदलती दिख रही हैं।
वीडियो में करवा चौथ की कथा
शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए करवा चौथ पर हर साल यह शानदार आयोजन करने के लिए अनिल कपूर की वाइफ सुनीता को बधाई दे रही हैं। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और एक्टर्स की वाइफ मिलकर करवा चौथ मनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में करवा चौथ की कथा भी है, जो इस दिन महिलाएं सुनती हैं और उनकी यह पूजा इससे पूरी होती है। इसके बाद यह व्रत करने वाली महिलाएं चांद का दर्शन करने के बाद पति का चेहरा छलनी से देखती हैं और फिर अपना व्रत खोलती हैं।

शिल्पा शेट्टी के लिए राज कुंद्रा ने रखा था फास्ट
शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह घर के छत पर चंद्रमा को देखने के बाद पति राज कुंद्रा का चेहरा निहारती दिख रही हैं। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने दिल को छू जाने वाली बातें लिखी हैं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है- मेरे…इस पूरी लाइफ में, करवा चौथ जब वह आपके लिए भी फास्ट रखता है। आभार।’
अनिल कपूर के घर हुआ धमाकेदार सेलिब्रेशन
अनिल कपूर के घर आयोजित इस सेलिब्रेशन की कई झलकियां सामने आई हैं। कुछ तस्वीरों में अनिल कपूर के घर के बाहर फिल्मी सितारे दिख रहे हैं तो कुछ में घर के अंदर हुए इस सेलिब्रेशन की झलक है।