अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022’ का यह आयोजन शिमला के खलीनी स्थित होटल ईस्ट बोर्न में होगा। यह होटल विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के नजदीक है। इस अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सात अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समारोह अमर उजाला की ओर से आयोजित किया जा रहा है। ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022’ का यह आयोजन शिमला के खलीनी स्थित होटल ईस्ट बोर्न में होगा। यह होटल विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय के नजदीक है। इस अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना होगा। 9:30 बजे यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।