शिमला : नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 24 प्रत्याशियों की पहली सूची

 नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर शिमला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुईं, जिसमें चर्चा के बाद भाजपा ने 24 वार्डो के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जबकि 10 वार्डो पर अभी पेंच फसा हुआ है

बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिमधर सूद मौजूद रही।

बैठक के बाद नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एमसी चुनावों को हाईजैक करना चाहती है। मंत्रियों की कोठियों से 20- 20 लोगों के फर्जी वोट बनाए गए हैं।  कांग्रेस ने चुनाव की पारदर्शिता को प्रभावित करने का काम किया है। मामला हाई कोर्ट में भी चल रहा है। रोस्टर को तीन बार बदला गया है। सभी व्यवस्थाओं को कांग्रेस ने तहस-नहस किया है। बावजूद इसके भाजपा पुरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और चुनाव जीतेगी।