मीनाक्षी लेखी ने शिमला में कहा कि केवल महिला है, इसलिए टिकट मिले यह सही नहीं। महिलाएं खूब सशक्त हुईं हैं। मैं पुरुषों को पछाड़कर महिलाओं को खुद आगे बढ़ने की पक्षधर हूं।

केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शिमला में कहा कि केवल महिला है, इसलिए टिकट मिले यह सही नहीं। महिलाएं खूब सशक्त हुईं हैं। मैं पुरुषों को पछाड़कर महिलाओं को खुद आगे बढ़ने की पक्षधर हूं। मीनाक्षी लेखी ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैंने खुद दो बार पुरुषों को हराया, डिपॉजिट भी जब्त किया। प्रदेश में महिलाओं के लिए टिकट देने के मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट होगी।