शिमला नगर निगम का रोस्टर जारी देखिए कौन सा वार्ड हुआ रिज़र्व ?

नगर निगम सोलन के सीएलसी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सफाई कर्मचारियों ने इसको लेकर यूनियन बनाई है ताकि अपनी मांगों को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जा सके। कमेटी में कर्मचारियों को डेली वेज देना, कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार व भेदभाव को रोकना समेत कई मांगें शामिल है। कमेटी का गठन करने के बाद सभी कर्मचारी एक साथ मिलकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करेंगे। इस दौरान सहमति के साथ पदाधिकारी भी चुने गए। जिसमें सर्वसम्मति से विकास चौटाला को कमेटी का प्रधान चुना गया.

कमेटी के प्रधान विकास ने बताया की सफाई कर्मचारियों ने आज एक कमेटी का गठन किया इसका केवल एक ही मकसद था की सभी कर्मचारी एकजुट रहे। उनकी मुख्य मांग यही है की उन्हें डेली वेज दी जाए। व्ही दूसरा सफाई कर्मचारी के साथ प्रताड़ना होती है जिस पर रोक लगाना बहुत जरूरी है इसी वजह से सभी कर्मचारी एकजुट हुए और कमेटी का गठन किया ताकि उनकी समस्याएं सरकार के समक्ष रख रखी जाये और उनका समाधान निकला जाए।