गीता आदर्श विद्यालय में श्लोक उच्चारण और भाषण प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन : देवकी नंदन गुप्ता

सोलन के गीता आदर्श विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सोलन के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी भाग ले रहे है। सोलन के गीता आदर्श विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ धर्म शिक्षा पर भी बल दिया जाता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। यह जानकारी गीता आदर्श विद्यालय संस्था के उपाध्यक्ष देवकी नंदन गुप्ता ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में युवा पीड़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर अधिक आकर्षित हो रही है उन्हें धर्म के साथ जोड़े रखने के लिए उनके स्कूल में यह प्रतियोगिताएं करवाई जाती है।

गीता आदर्श विद्यालय संस्था के उपाध्यक्ष देवकी नंदन गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता भगवत गीता पर आधारित है। जिसमें विद्यार्थी भाषण प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं वहीँ गीता के श्लोक उच्चारण की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीबन 25 स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे है। उनके स्कूल द्वारा प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें विद्यार्थी बढ़चढ़ कर भाग लेते है।
बाइट गीता आदर्श विद्यालय संस्था के उपाध्यक्ष देवकी नंदन गुप्ता