Shock to BJP, 50 youths joined Congress along with BJP women leader Vidya Jyoti Chandel

भाजपा को झटका ,भाजपा महिला नेत्री विद्या ज्योति चंदेल के साथ 50 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस अपने को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।  जिसके चलते अब  कांग्रेस ने रणनीति के तहत भाजपा में सेंध लगानी आरम्भ कर दी है। आज भी शहरी कांग्रेस  अध्यक्ष अंकुश सूद की टीम ने भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता   विद्या ज्योति चंदेल  के साथ अन्य महिलाओं को भी  कांग्रेस में शामिल किया है।  उन्हें शामिल करने के लिए शहरी कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमे सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शामिल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष  संजीव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर , विधायक द्वारा ,  भाजपा के साथ साथ , आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का, कांग्रेस  में  स्वागत किया गया।

 विधायक धनीराम शांडिल ने इस मौके पर कहा कि ,  भाजपा  की जन विरोधी नीतियों से आज सभी नागरिक परेशान है।  महंगाई शीर्ष पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है उन्हें मान सम्मान नहीं मिल रहा है।  यही वजह है कि वह भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होना चाहते है।  उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा महिला नेत्री विद्या ज्योति चंदेल  के साथ साथ अन्य दलों के भी 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि  वह कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी हैं उन्ही के आधार पर कांग्रेस अपनी नीतियों को जन जन तक पहुंचाती है इसी लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी जाती है।