नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले सप्ताह रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ा दिया था. इसके बाद कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि की है.अब इस सूची में एक बड़े बैंक का नाम जुड़ गया है. दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. बैंक ने विभिन्न अवधि वाले कर्ज के लिए मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) में 0.20 फीसदी तक की वृद्धि की घोषणा की है.


