
Alien News: एलियंस के बारे में आए दिन अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनियाभर में एलियंस और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। आए दिन एलियंस और यूएफओ के बारे में हैरान करने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें एलियंस या यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। कई बार इन वीडियो को एडिट किया हुआ बताया जाता है। अब एक बार फिर अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) के बारे में हैरान करने वाला दावा किया गया है। वैज्ञानिकों के इस दावे ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

वैज्ञानिकों ने अब अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना (UAP) नाम दिया है। एलियन यान को लेकर अमेरिका काफी गंभीर है। बीते साल अमेरिकी रक्षा विभाग ने यूएपी टास्क फोर्स का भी गठन किया था।

एलियन हंटर और हार्वर्ड के खगोलशास्त्री एवी लोएब ने एक नया रिसर्च किया है। उनका दावा है कि हमारे सौर मंडल में 4 क्विंटलियन (quintillion) एलियन यान छिपे हो सकते हैं। 4 क्विंटलियन यानी 4,000,000,000,000,000,000 उड़न तश्तरियां हमारे सौरमंडल में हो सकती हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में किए गए एक शोध का यह शोध फॉलो अप है। एवी लोएब द्वारा किए गए इस शोध का अभी पियर रिव्यू नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों ने साल 2017 में ‘ओउमुआमुआ (Oumuamua) पर रिसर्च किया था। यह हमारे सौर मंडल में खोजा गया पहला इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट था। अजीबगरीब दिखने वाले ओउमुआमुआ पर वैज्ञानिक अभी भी बहस कर रहे हैं। सिगार की तरह दिखने वाली यह चीज ऐलियन यान था भी या नहीं।

लोएब ने ओउमुआमुआ के एलियन यान होने का दावा नहीं किया है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार भी नहीं किया है। वैज्ञानिकों से उन्होंने सवाल किया है कि हमारे सौर मंडल में ओउमुआमुआ की तरह कितनी वस्तुएं हो सकती हैं जिन पर ध्यान नहीं जाता है।
