Order regarding local holiday

माता शूलिनी के हों सकेंगे  ऑन लाईन दर्शन ,ऑन लाईन ही  भक्त चढ़ा सकेंगे चढ़ावा : सूत्र 

सोलन शहर जिसका नाम माता शूलिनी के नाम पर पड़ा है |  उन शूलिनी माता पर  सभी शहर वासियों की भारी आस्था है  |  लोगों का मानना है कि शूलिनी माता के  आशीर्वाद कारण सोलन में कोई भी आपदा और विपदा नहीं आती है | सोलन में प्रत्येक वर्ष  तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का आयोजन किय जाता है जिसमे  हज़ारों   श्रद्धालु लोग भाग लेते है |  इस मेले के दौरान माता शूलिनी की शोभा यात्रा निकाली जाती है और माँ शूलिनी अपनी बहन से मिलने  गंज बाज़ार स्थित मंदिर में जाती है | तीसरे दिन माता अपने मंदिर में दोबारा  विराजमान होती है  | बाज़ारों में तीन दिनों तक दिन रात भंडारों का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते मेले का आयोजन नहीं हो पाएगा वहीँ जिला प्रशासन योजना बना रहा है कि माता की शोभा यात्रा किस तरह निकाली जा सकती है  यह जानकारी उपायुक्त सोलन के सी चमन ने दी | 

  उपायुक्त सोलन के सी चमन  ने बताया कि कोरोना संकट के चलते  इस बार शूलिनी मेले का आयोजन नहीं किया जा सकता है |  लेकिन वह माता शूलिनी की शोभा यात्रा को निकालने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं |  जिसके चलते वह  शूलिनी मेला प्रबंधन कमेटी के साथ मिल कर बैठक करने जा रहे है | जिसमे निर्णय लिया जाएगा कि माता शूलिनी की शोभा यात्रा किस तरह निकाली जा सकती है | उन्होंने बताया कि शादियों में 50 और मृत्यु पर 20 लोगों की ही अनुमति दी जा रही है ऐसे में शोभा यात्रा में कितने लोगों की संख्या हो सकती है इसको लेकर चर्चा की जा रही है  और प्रदेश सरकार से आठ तारीख को आने वाले निर्देशों का भी इंतज़ार किया जा रहा है | जिसको आधार मान कर ही आगे की योजना बनाई जा सकेगी | 

जिला प्रशासन ले सकता है निर्णय 

1 शोभा यात्रा का आयोजन 

सोलन में नहीं होगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मेला केवल निकाली जाएगी शोभा यात्रा | शोभा यात्रा में  में माता की डोली उठाने  के लिए कुछ लोग ही शामिल हो पाएंगे |  वहीँ शहर वासी इस बार दूर से ही माता के दर्शन कर पाएंगे |  पूजा पाठ की जिंतनी भी परम्पराएं और विधि विधान  है  पहले की तरह ही निभाएं जाएंगे , उनमे किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा 


2  लाईव  होंगे माता शूलिनी के दर्शन 

सोलन में  शूलिनी माता की शोभा यात्रा जब निकाली जाएगी उसे सोशल मीडिया पर लाईव दिखाया जाएगा | यह इतिहास में पहली बार होगा जब भक्त उनका आशीर्वाद डिजिटल माध्यम से ही कर पाएंगे | 
3  नहीं लगेंगे शहर में भंडारे

 सोलन शहर में इस बार भंडारों  का आयोजन नहीं हो पाएगा | जिला प्रशासन इस बार किसी को भी भंडारे लगाने के लिए अनुमति प्रदान नहीं कर सकता है |  


4  ऑन लाईन दर्शन

ऑनलाइन चढ़ावा माता शूलिनी की शोभा यात्रा में जहाँ एक और माता के दर्शन लाईव होंगे उसी प्रकार से अगर माता के चरणों में अगर कोई भक्त चढ़ावा चढ़ाना चाहता है तो वह ऑनलाइन दान कर सकेगा | इस विषय पर भी जिला प्रशासन निर्णय ले सकता है |