Shraddha Case Latest News: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया गया था। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने अपना गुनाह कबूल लिया है।
पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने ‘कबूला’ गुनाह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आफताब ने पालीग्राफ टेस्ट में श्रद्धा की हत्या, उसके शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकने की बात कबूली है। यह भी कबूला कि वह श्रद्धा को काफी पहले से मारने की प्लानिंग कर रहा था। न्यूज एजेंसी ANI ने FSL सूत्रों के हवाले से कहा कि आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया।
-
2/11श्रद्धा की हत्या की? आफताब ने कहा- हां!
ABP न्यूज़ के अनुसार, पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब से सीधा सवाल किया गया कि क्या आपने श्रद्धा की हत्या की? इसका जवाब उसने ‘हां’ में दिया। आफताब इस दौरान बेहद कॉन्फिडेंट नजर आया। हत्या की तारीख 18 मई होने के सवाल पर भी जवाब ‘हां’ ही आया।
-
3/11पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट के लिए मेंटली तैयार था आफताब
यह भी पता चला है कि आफताब ने पहले से ही पॉलीग्राफ, नॉर्को जैसे साइकोएनालिटिकल टेस्ट की तैयारी कर रखी थी। उसने इंटरनेट पर इनके बारे में पढ़ा और उसी के अनुसार खुद को तैयार किया।
-
4/11पहले से कर रखी थी श्रद्धा के मर्डर की प्लानिंग
आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कबूला कि वह काफी दिनों से श्रद्धा को मारने की योजना बना रहा था। उसने कई बार श्रद्धा को जाने से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने की बात भी मान ली। मशीन ने भी आफताब के जवाब को ‘सच’ बताया।
-
5/11लाश के टुकड़े जंगल में फेंकने की बात भी कबूली
पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब से पूछा गया कि क्या तुमने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को जंगल में फेंका? आफताब ने इसका जवाब भी ‘हां’ में दिया।
-
6/11पॉलीग्राफ टेस्ट मे खुलासा, आफताब को कोई अफसोस नहीं
पॉलीग्राफ टेस्ट में मशीन ने आफताब के काफी सारे जवाबों को ‘सच’ दर्ज किया। आफताब ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है।
-
7/11श्रद्धा को मारने की नीयत से दिल्ली लाया था आफताब
क्या हत्या के मकसद से श्रद्धा को दिल्ली लाए थे? पॉलीग्राफ टेस्ट में यह सवाल पूछे जाने पर आफताब ने ‘हां’ में जवाब दिया।
-
8/11आफताब के परिवार को नहीं थी श्रद्धा की हत्या की भनक!
क्या तुम्हारे परिवार को पता था कि तुमने श्रद्धा की हत्या कर दी? सवाल पर आफताब ने ‘नहीं’ में जवाब दिया।
-
9/11कई लड़कियों से रिश्ते थे, आफताब ने कबूला
ANI ने FSL सूत्रों के हवाले से कहा कि आफताब ने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूली है। इधर, उसकी सबसे हालिया ‘गर्लफ्रेंड’ का भी बयान सामने आया है। आगे की स्लाइड में पढ़ें।
-
10/11शॉक में है आफताब की वो ‘गर्लफ्रेंड’
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, आफताब की सबसे हालिया गर्लफ्रेंड उसकी हरकत के बारे में जानकर शॉक में है। उसने कहा कि उसे इस बात की भनक नहीं थी कि छतरपुर वाले घर में किसी लाश के टुकड़े रखे हैं। इस लड़की ने कहा कि वह हत्या के बाद दो बार आफताब के फ्लैट पर गई थी।
-
11/11वह अंगूठी जो श्रद्धा की थी, आफताब ने नई GF को दी
लड़की ने बताया कि आफताब ने 12 दिसंबर को उसे एक फैंसी आर्टिफिशयल रिंग गिफ्ट की थी। ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि यह अंगूठी श्रद्धा की थी। पुलिस को यह रिंग आफताब की नई पार्टनर से मिली। उसका बयान लिया गया है। (नोट: तस्वीर में दिख रही लड़की आफताब को फांसी देने की मांग करने के लिए हुए एक प्रदर्शन का हिस्सा है।)

