Shree Shyam Janmotsav will be celebrated in Solan tomorrow: Trilok Agarwal

कल सोलन में मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव : त्रिलोक अग्रवाल

सोलन में खाटू श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।  प्रेस वार्ता की अध्यक्षता  संस्था के अध्यक्ष त्रिलोक अग्रवाल       ने की।  उन्होंने बताया कि उनके द्वारा  14 नवंबर को सोलन में, श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।  यह कार्यक्रम खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर मनाया जा रहा है।   यह कार्यक्रम मुरारी मार्केट में तीन बजे आरम्भ होगा जिसमें सुप्रसिद्ध हरियाणा के  भजन गायक भूषण शर्मा , उपस्थित भक्तों को  भक्ति रस से सराबोर करेंगे। उसके पश्चात रात्रि श्याम रसोई  रात्रि भोज  का आयोजन भी किया जाएगा।  उन्होंने मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस श्याम उत्सव में शामिल हों और उनका आशीर्वाद लें।