बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खेर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वेब सीरीज ‘आर्या’ में भी वह दौलत के रोल में काफी पसंद किए गए थे। वह अनुपम खेर के बेटे तो है हीं, लेकिन उनके बारे में और भी ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जो आप नहीं जानते।

आपने ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘आर्या’ देखी होगी। इसके दो सीजन आ चुके हैं। शायद इसका तीसरा सीजन भी जल्द आ सकता है। कुछ कह नहीं सकते। सुष्मिता सेन की इस सीरीज में सिकंदर खेर भी नजर आए थे। इसमें उन्होंने दौलत का रोल निभाया था। काफी शांत और दमदार रोल उन्होंने किया था और दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इनकी बात आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 31 अक्टूबर को ये अपना हैप्पी वाला बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि कइयों को इनके बारे में बहुत कम ही जानकारी है। आज इस खास मौके पर आपको उनसे जुड़े 5 अनसुनी बातें बताएंगे, जो आपको हैरान कर देंगी।
सिकंदर खेर (Sikandar Kher) को भले इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में थोड़ा समय लगा लेकिन उन्होंने अपने अभिनय का जादू चला ही लिया। अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने कई फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मजवाया। अपने रफ लुक से लोगों के बीच प्रचलिए हुए सिकंदर अब ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ में एक शानदार लुक में दिखाई देंगे। उसके पहले इनके जन्मदिन पर इनकी पांच दिलचस्प बातें जानिए-

स्पोर्ट्स प्रेमी हैं सिकंदर खेर
1. सिकंदर खेर को बचपन से ही खेल का शौक रहा है। उन्होंने कई गेम्स भी खेले हैं। वह एक शौकीन गोल्फर है और अभी भी इसकी प्रैक्टिस करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। उन्होंने स्टेट लेवल पर हैंडबॉल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर टेबल टेनिस भी खेला है। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टेट लेवल पर बास्केटबॉल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर लॉन टेनिस भी खेला है।

अभिषेक बच्चन और सिकंदर खेर का रिश्ता
2. सबसे अच्छे दोस्त से ज्यादा भाई के रूप में जाने जाने वाले एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ सिकंदर की दोस्ती बहुत पुरानी है और दोनों एक साथ बड़े हुए हैं। ‘प्लेयर्स’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके दोनों 40 साल से दोस्त हैं। बचपन के ये दोस्त अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

अनुपम खेर और सिकंदर खेर का रिश्ता
3. सिकंदर खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने के लिए कभी अपने पिता अनुपम खेर की मदद नहीं ली। न ही उनका नाम इस्तेमाल किया। एक समय जब लोग नेपोटिज्म के बारे में बहस कर रहे थे, सिकंदर ने तब भी अपने ही टैलेंट के दम पर इस मुकाम को हासिल करने का प्रयास किया।

सिकंदर खेर ने की थी एक्टिंग वर्कशॉप
4. एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने अपने दोस्तों अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन के साथ एक महीने की एक्टिंग वर्कशॉप की। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से 6 महीने का थिएटर कोर्स भी किया। यह मानते हुए कि स्टारडम का कोई शॉर्टकट नहीं है, सिकंदर ने फिल्म इंडस्ट्री में एंटर करने से पहले अपने एक्टिंग स्किल्स को सुधारने की कोशिश की।
