Simi Garewal Birthday: जब सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा संग रिश्ते पर किया था खुलासा, शादी पर कही थी यह बात

एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने 11 साल पहले एक इंटरव्यू में रतन टाटा संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था। साथ ही रवि मोहन संग शादी और तलाक पर भी खुलासा किया था। सिमी ग्रेवाल का 17 अक्टूबर को 75वां बर्थडे है। इस मौके पर पढ़िए रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल के रिश्ते की कहानी:

 

Simi Garewal Birthday
सिमी ग्रेवाल फोटो: Insta/retrobollywood, रतन टाटा फोटो: Insta/ratantata

एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने जितनी चर्चा ‘कर्ज’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए बटोरी, उतनी ही चर्चा उनकी लव लाइफ की भी रही। वह बात अलग है कि रोमांटिक रिलेशनशिप और शादी के बावजूद सिमी ग्रेवाल अकेली ही रह गईं। पति रवि मोहन से तलाक हो गया और उन्हें कोई औलाद भी नहीं हुई। सिमी ग्रेवाल ने बिजनसमैन रवि मोहन से शादी की थी। दोनों ने तीन महीने के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली थी। लेकिन यह शादी कुछ साल ही चली। शादी के एक दशक बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

शादी से पहले सिमी ग्रेवाल जामनगर के महाराजा को डेट कर रही थीं। उस समय वह 17 साल की थीं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सिमी ग्रेवाल कभी रतन टाटा के साथ भी एक सीरियल रिलेशनशिप में रही थीं। सिमी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में रतन टाटा के प्रति अपने प्यार और रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। सिमी ग्रेवाल का 17 अक्टूबर (Happy Birthday Simi Garwal) को 75वां बर्थडे है। इस मौके पर जानिए उनके और रतन टाटा के बारे में।

simi garewal young pic

सिमी ग्रेवाल, फोटो: ETimes


रतन टाटा संग इश्क और सिमी ग्रेवाल

Simi Garewal ने 11 साल पहले हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह Ratan Tata को डेट करती थीं। दोनों का काफी लंबा कनेक्शन रहा था। रतन टाटा की तारीफ करते हुए सिमी ग्रेवाल ने कहा था, ‘रतन और मेरा लंबा रिश्ता रहा है। वह एकदम परफेक्ट हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है और वह एकदम परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा। जितना वह विदेश में रिलैक्स रहते हैं, इतना इंडिया में नहीं रहते।’

simi garewal young

सिमी ग्रेवाल, फोटो: ETimes


सिमी ग्रेवाल के शो में आए थे रतन टाटा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों ने साथ में कई सपने भी देखे थे। लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई। बाद में रतन टाटा, सिमी ग्रेवाल के शो Rendezvous with Simi Garewal में भी आए थे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले थे। तब रतन टाटा ने शादी और रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि ऐसे कई मौके आए थे जब उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन बात नहीं बनी।


किसी वजह से टूट गया रिश्ता

सिमी ग्रेवाल ने कभी यह तो नहीं बताया कि उनका रतन टाटा से रिश्ता क्यों टूटा, लेकिन वह आज भी उनका सम्मान करती हैं। सिमी ग्रेवाल किसी भी मौके पर रतन टाटा की तारीफ करने से नहीं चूकतीं।

simi garewal tweet ratan tata

देखिए, सिमी ग्रेवाल के शो में रतन टाटा:

रतन टाटा ने शादी और रिलेशनशिप पर कही थी यह बात

रतन टाटा ने उसी इंटरव्यू में अपनी असफल शादी के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था, ‘मेरी जब शादी हुई तब मैं 27 साल की थी। तीन महीने के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद मैंने शादी की थी। उसी समय मुझे पता था कि मेरी शादी नहीं चलेगी। हम दो बहुत ही अलग इंसान थे। और ये जो सोच है कि शादी के बाद उन्हें अपना घर-बार और काम छोड़ना होगा, यह बहुत ही गलत है।’ सिमी ग्रेवाल का रिलेशनशिप मंसूर अली खान पटौदी के साथ भी रहा था। लेकिन बताया जाता है कि शर्मिला टैगोर के मंसूर पटौदी की जिंदगी में आने के बाद उनका रिलेशनशिप टूट गया। सिमी ग्रेवाल का 1979 में पति से तलाक हो गया था और आज भी वह अकेली हैं।

2011 से शोबिज से दूर हैं सिमी ग्रेवाल

सिमी ग्रेवाल ने 1988 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। साल 1997 में वह अपना हिट शो Rendezvous with Simi Garewal लेकर आईं, जो खूब चर्चित रहा। सिमी ग्रेवाल अभी 2011 से शोबिज से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।