

मिस इंडिया सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई में हुआ था, हालांकि वह मूल रूप से कर्नाटक की हैं। सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता हेमा शेट्टी हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम शिकिन शेट्टी है। सिनी के पिता शिकिन होटल्स के मालिक हैं।

उनकी शिक्षा की तो सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो विद्यालय शुरुआती शिक्षा हासिल की। उसके बाद एसके सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की। वर्तमान में चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक का कोर्स कर रही हैं।

सिनी शेट्टी बचपन से ही होनहार थीं। उन्होंने महज चार साल की उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में सिनी ने पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। सिनी के इंस्टाग्राम हैंडल से पता चलता है कि वह बेहतरीन डांसर हैं।

सीएसए की तैयारी कर रहीं सिनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की। मिस इंडिया बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।