सरकाघाट में छः उम्मीदवारों में होगा मुक़ाबला

सरकाघाट में छः उम्मीदवारों में होगा मुक़ाबला

सरकाघाट हिमाचल विधान सभा के 12 नवम्बर , 2022 को होने  वाले  चुनावों के लिए  आज  प्रत्याशियों  द्वारा नामांकन  बापस लेने का अंतिम  दिन  था। 35- सरकाघाट  विधान सभा निर्वाचन  क्षेत्र  से किसी भी प्रत्याशी  ने अपना नाम बापिस नहीं  लिया । यह जानकारी  रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने  देते हुए बताया कि अब कुल छः उम्मीदवार  सरकाघाट विधान सभा क्षेत्र में  चुनाव  लडेंगे  जिनमें  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पवन कुमार पुत्र  हंस राज , भारतीय जनता पार्टी के दलीप ठाकुर पुत्र  छांगा राम, आम आदमी पार्टी के धमेशवर राम पुत्र  दिला राम ,बहुजन समाज पार्टी के  रमेश  चंद  पुत्र  खयाली राम , राष्ट्रीय  देव भूमि  पार्टी  के कैलाश चंद  पुत्र  गुलाब  सिंह  तथा निर्दलीय  मुनीष शर्मा  पुत्र  गुरू दत शर्मा  है।