ऊपरी शिमला के उपमंडल ठियोग के, विश्राम गृह के सामने, बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह के काफिले को, रोका गया गया और बागवानों द्वारा ,जमकर विरोध किया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में , जमकर धक्का मुक्की हुई। गिरते सेब के दामों को लेकर, बागवान इस साल खासे निराश है , जिसके चलते ,बागवानी मंत्री के खिलाफ, गो बैंक और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मंत्री से मांग की और कहा कि वह बागवानों से बात करें। और उनकी समस्याओं को सुने। इस दौरान भाजपा की बेहद किरकिरी हुई ,तब डराना चौपाल के विधायक, और एपीएमसी चेयरमैन ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और तब जा कर विरोध खत्म हुआ।
2021-09-03

