राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा में लगे नारे- पीओके चाहिए पीओके

Himachal Pradesh Election 2022 Live: Assembly Election Date, Vidhan Sabha Chunav Nominations, Opinion Poll

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

Himachal Pradesh Election Date 2022 हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।

नड्डा बोले- पीएम मोदी ने रिवायत बदली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कुटलैहड़ में चुनावी जनसभा में कहा कि राजनीति में इतना ज्ञान रखता हूं कि तालियों की गड़गड़ाहट से रुख समझ जाता हूं। प्रजातंत्र चुनाव में परखने का मौका मिलता है। कोई राजनीतिक दल रिपोर्ट नहीं रखता, लेकिन भाजपा हर चीज का ब्योरा जनता के समक्ष देती है। चुनाव के दौरान पहले ठगने का ही दौर था। पीएम मोदी ने रिवायत बदली और अब रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के पास जाना पड़ता है। किए हुए कामों को लेकर ही भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है। कहा कि कई बड़े देश कोरोना से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं, लेकिन पीएम मोदी ने देश की जनता को कोरोना डोज से सुरक्षित किया है।सिम सप्लायर भारत बना है। मोबाइल इंडस्ट्री में भारत नंबर दो पर खड़ा है। इथेनॉल का उत्पादन दोगुना और शूगर का उत्पादन चार गुना हो गया। विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत अब दूसरे देशों से ले नहीं रहा अब दे रहा है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। विशेष पैकेज का दर्जा छीनने का काम कांग्रेस ने किया है।
04:14 PM, 03-NOV-2022

कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा में मौजूद लोगों ने ‘पोओके चाहिए पोओके’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि धैर्य रखिए।