अब तक प्रदेश में 258 लोगों और 270 पशुओं की हो हुई है। 10 लोग अभी लापता हैं। 1,658 रियायशी मकान ढहे हैं। आपदा से प्रदेश में 1367.33 करोड़ का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। अब तक प्रदेश में 258 लोगों और 270 पशुओं की हो हुई है। 10 लोग अभी लापता हैं। 1,658 रियायशी मकान ढहे हैं। आपदा से प्रदेश में 1367.33 करोड़ का नुकसान हुआ है। सरकार ने आपदा से हुए जानमाल की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। नुकसान का जायजा और अनुमान लगाने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार ने संयुक्त सचिव सुनील कुमार बर्नवाल की अध्यक्षता में केंद्रीय दल का गठन किया है। सितंबर में यह टीम हिमाचल आएगी। प्रदेश में 29 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। जिला चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, सिरमौर, मंडी और कुल्लू में बारिश ने तबाही मचाई है।