"Sohni Kudi" Rakesh Thakur singer song launched in Solan

“सोहनी कुड़ी” राकेश ठाकुर गायक का गीत सोलन में हुआ लॉंच

(SOLAN) सोलन के उभरते हुए गायक राकेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया | प्रेस वार्ता के दौरान राकेश ठाकुर ने अपने नए गीत  सोहनी  कुड़ी  को लॉंच  किया | यह गीत पंजाबी  भाषा में  गाया गया है और यह गीत  राकेश ने खुद लिखा है उन्होंने बताया कि इस गीत में  हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोलन के आस पास के क्षेत्रों की खूबसूरती को दर्शाया गया है | उन्होंने बताया कि इस गीत की लाँचिंग यू टूयूब पर की गई है | जिसे हिमाचल के युवाओं का बेहद प्यार मिल रहा है कुछ ही घंटों में इस वीडियों को हज़ारों लोगों ने देख लिया है | उन्होंने बताया कि वह इस से पहले भी कुछ गीत बना चुके है इन गीतों को भी हिमाचल वासियों ने बेहद सराहा है | उन्होंने बताया कि वह अब हिमाचली गीत लिख रहे है जिसे जल्द ही वह हिमाचल के युवाओं को समर्पित करेंगे | 

                     राकेश ठाकुर(RAKESH THAKUR SOLAN) ने बताया कि  सोहनी कुड़ी गीत को आज लांच किया जा रहा है | इस गीत में सोलन का खूबसूरत  बसाल क्षेत्र दिखाया गया है |  इस में पंजाब  और हिमाचल की मॉडल्स अपनी भूमिकाएं निभा रही है | उन्होंने बताया कि इस गीत को विशेष रूप से युवाओं की रूचि के अनुसार तैयार किया गया है | उन्हें उम्मीद है कि उनका यह गीत शादियों और अन्य कार्यक्रमों में बेहद पसंद किया जाएगा क्योंकि यह एक डांस नंबर है जिसमे उनकी पूरी टीम ने बेहद मेहनत की है |