रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ की गुरुवार को पूर्ण आहुति हो गई। यज्ञ में 51 लाख नाग मंत्रों और 13 करोड़ रामनाम का जाप किया गया।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कंडाघाट स्थित राम लोक मंदिर में 41 दिवसीय अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। इस यज्ञ के माध्यम से 51 लाख नाग मंत्रों के जाप से पृथ्वी के समस्त नाग देवताओं को प्रसन्न किया गया, साथ ही 13 करोड़ राम नाम का जाप भी किया गया। रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि मंदिर में अष्टसिद्ध नाग चक्रम महायज्ञ की गुरुवार को पूर्ण आहुति हो गई।