Need for effective regulations for imported planting material- Dr Chakrabarty

सोलन को न स्मार्ट सिटी मिली और न ही नगर निगम का दर्जा : शहरवासी

सोलन वासियों को नगर निगम का तोहफा क्यों मिलना चाहिए इसको लेकर सोलन वासियों ने अपनी राय मीडिया को दी | सोलन वासियों ने कहा कि वह काफी वर्षों से सोलन नगर परिषद को नगर निगम बनाने की मांग कर रहे हैं | अब इस को लेकर संकेत मिल रहे है कि यह तोहफा सोलन को मिल सकता है | जिसको लेकर वह बेहद खुश है और वह चाहते है कि जल्द से जल्द सोलन को नगर निगम का दर्जा मिले | उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतें इसका विरोध भी कर रही है जिन्हें नगर निगम में आने के बाद उन्हें उसका क्या लाभ होगा यह समझाने की आवश्यकता है | 


शहर वासियों और नगर परिषद पार्षद ने इस मौके पर कहा कि नगर निगम के मामले पर सभी को अपनी राय रखने की आवश्यतका है उनहोंने कहा कि सोलन की जनसंख्या बेहद बढ़ चुकी है | नगर परिषद के बजट में इसका विकास ठीक से नहीं हो पा रहा है | इस लिए सोलन को जल्द  नगर निगम का दर्जा मिलना चाहिए | उन्होंने कहा कि  हिमाचल में सबसे ज़्यादा विकास सोलन कर रहा है लेकिन न ही इसे स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया और न  ही इसे अभी तक नगर निगम बनाया गया जो सोलन शहर वासियों के साथ अन्याय है |  नगर निगम बनने से सोलन को केंद्र से काफी बजट मिलेगा जिस से सोलन का चहुँमुखी विकास होगा | उन्होंने कहा कि गांववासी इस का विरोध कर रहे है जिन्हें अच्छे मार्ग दर्शन की आवश्यकता है | उन्होंने गाँववासियों से आग्रह किया है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग करें |