Solan did not get Municipal Corporation due to MLA Dhaniram Shandil pawan gupta

विधायक धनीराम शांडिल में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी से सोलन को नहीं मिला नगर निगम : पवन गुप्ता

सोलन नगर परिषद सोलन के पार्षदों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया | प्रेस वार्ता की अध्यक्षता  नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की |  पवन गुप्ता ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने नगर निगम के नाम पर  सोलन शहर वासियों का केवल शोषण किया है और   सोलन के विधायक धनीराम शांडिल मे राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी रही इसी लिए सोलन काफी संघर्ष के बाद भी नगर निगम नहीं बन पाया | उन्होंने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाना चाहते है कि सोलन को जल्द नगर निगम बनाया जाए | उन्होंने कहा कि नगर निगम संघर्ष समिति ठीक से इस मांग नहीं उठा पाई और शहर के गाँवों को  नगर निगम में सम्मिलित करवाने  की मांग से  माहौल  को बिगाड़ दिया  जबकि नगर निगम बनाने के लिए गाँवों सम्मिलित करवाने की आवश्यकता नहीं है | इस लिए भाजपा पार्षदों ने निर्णय लिया है की वह नगर निगम समिति बनाएंगे जो नगर निगम की मांग को उठाएगी  | 


           इस मौके पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा पार्षदों ने नगर निगम समिति का गठन  किया जाएगा |  जिसमे सोलन के प्रत्येक वार्ड से बीस लोगों को सदस्य बनाया जाएगा | जो  दस दिनों के भीतर नगर निगम की मांग को प्रदेश सरकार के सम्मुख उठाएंगे और उन्हें आशा हैकि जल्द ही सोलन को नगर निगम का तोहफा मिलेगा | उन्होंने कहा कि आठ पार्षद पिछले कल मुख्यमंत्री से मिले थे उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि  औपचारिकताएं पूर्ण करने पर जल्द  ही सोलन को नगर निगम बनाया जाएगा |  उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सोलन की जनता से सौतेला व्यवहार किया और यहाँ के विधायक ने नगर निगम की बजाए केवल 13 की बजाए 15 वार्ड कर सोलन की जनता को लॉलीपॉप दिया | लेकिन उन्हें आशा है कि सोलन की जनता को जल्द ही भाजपा सरकार की ओर से नगर निगम का तोहफा मिलेगा |