Solan Municipal Corporation will now be seen on Facebook: Prashant Sirkak

अब फेसबुक पर नज़र आएगा सोलन नगर निगम  : प्रशांत सरकैक 

 
सोलन नगर निगम (Solan Municipal Corporation )बनने के बाद  सोलन  नगर निगम आयुक्त प्रशांत सरकैक(Prashant Sirkak Solan )   द्वारा पहली प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया |  इस प्रेस वार्ता में  अध्यक्ष दवेंद्र ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे | प्रेस वार्ता में नगर निगम की निकट भविष्य में क्या योजनाएं रहेंगी इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई | उन्होंने कहा कि सोलन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए  विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है | शहर वासियों को भी इन नई योजनाओं में अप्रत्यक्ष तौर पर शामिल किया जा रहा है | होटल और ढाबों में जहाँ अधिक स्वछता होगी उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा | अब जो नई मुहिम नगर निगम द्वारा चलाई जाएगी उसका नाम नया साल नई शुरुआत होगी | 
 
सोलन नगर निगम आयुक्त प्रशांत सरकैक  ने बताया कि नगर निगम सोलन नव वर्ष में नया साल नई शुरुआत योजना  आरम्भ करने जा रहा है | इस योजना के तहत सोलन को स्वच्छ बनाने के लिए  सोलन शहर में गीला और सूखा कूड़ा  अलग अलग एकत्र किया जाएगा | जो व्यक्ति गीले कूड़े से खाद बनाएगा उसे नगर निगम सम्मानित करेगी | उन्होंने बताया कि नगर में अब कूड़ा कम से कम दिखे इसके लिए प्रयास किए जाएगें व्यवस्थाओं को पहले से अधिक दुरुस्त किया जाएगा |  उन्होंने कहा कि अब नगर निगम सोलन फेसबुक पेज पर भी नज़र आएगी जो क्षेत्र सोलन में सबसे सुंदर और स्वच्छ होगा उसे फेसबुक पर दर्शाया जाएगा | उन्होंने कहा कि नगर निगम फेसबुक पर  एक प्रतियोगिता आरम्भ  करने जा रहा है | जिसमें प्रतिभागी नगर निगम का लोगो डिज़ाइन  करेगा  जिसका लोगो सबसे अच्छा होगा उसे पांच हज़ार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा |