सोलन : पेपर लीक मामला… युकां ने निकाली शव यात्रा, प्रदेश सरकार व DGP का फूंका पुतला

सोलन, 26 मई : प्रदेश में इन दिनों पुलिस भर्ती प्रकरण में पेपर लीक मामले की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। युवा कांग्रेस सोलन ने जिला के नए बस अड्डे से लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर तक मुख्यमंत्री व डीजीपी की शव यात्रा निकाली व उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुतला जलाया गया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि वीरवार को उन्होंने पुलिस भर्ती प्रकरण में हुई धांधली पर शवयात्रा निकाली व प्रदेश के डीजीपी व सरकार के मुख्यमंत्री पुतला जलाया है। 

उन्होंने कहा कि इस भर्ती में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस उन्हें पकड़ रही है जिन्होंने पैसे दिए है, लेकिन इस प्रकरण के मुख्य सरगनाओं को नहीं पकड़ पा रही है।इस दौरान सोलन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त कार्यालय को पुलिस ने छावनी में तब्दील किया था। वहीं, पुतले जलाते समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।