Health Minister attacks Congress, said: Patients are referred not by Congress leaders or by me, but after consultation with experts

नगर निगम का तोहफा देने के लिए सोलन वासी मुख्यमंत्री का 7 मार्च को जताएंगे आभार : राजीव सैजल

सोलन में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने सोलन का दौरा किया इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ,  महिला आयोग की अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर और  भाजपा नेता राजेश कश्यप भी मौजूद रहे | राजीव सैजल ने 7 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर उपायुक्त सोलन  केसी चमन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए |  जिस स्थान पर   मुख्यमंत्री  का आगमन होगा  उन स्थानों का  जिला प्रशासन और  कार्यकर्ताओं के साथ मुआयना भी किया | आने वाले  नगर निगम चुनावों में भाजपा के कार्यालय किस स्थान पर होना चाहिए जहाँ से चुनावों की रणनीति बनाई जा सके इसके लिए भी चर्चा की गई | 

 स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने इस मौके पर कहा कि भाजपा द्वारा 7 मार्च को आभार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है | इस कार्यक्रम के तहत सोलन की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सोलन को नगर निगम का तोहफ़ा देने के लिए आभार  व्यक्त करेगी उनका अभिनंदन करेगी | उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सोलन के साथ अन्याय किया  और सोलन नगर निगम की मांग को कभी भी पूरा नहीं किया | लेकिन मुख्यमंत्री हिमाचल ने सोलन वासियों की बात को समझा उनकी मांग को पूरा किया | यही वजह है कि  सोलन वासी बेहद खुश है और उनका धन्यवाद करने के लिए वह भारी संख्या में आभार कार्यक्रम में एकत्र होंगे |