solan thodo ground

कोरोना कर्फ्यू के चलते चार दीवारी में दम तोड़ रही थी खेल प्रतिभा |

सोलन के ठोडो  मैदान  पिछले काफी समय से  सुनसान पड़ा था क्योंकि खिलाड़ी कोरोना कर्फ्यू के चलते मैदान में नहीं आ पा रहे थे | लेकिन अब जिला प्रशासन ने कर्फ्यू का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया है तो ऐसे में  हर उम्र का व्यक्ति इस समय का सदुउपयोग कर रहा है और मैदान में आ कर  अपने शरीर को फिट रखने के लिए घंटों पसीना बहा रहा है | खिलाड़ियों ने इस मौके पर कहा कि वह करीबन दो महीनों से अपने घरों में लॉकडाउन थे जिसके चलते वह बेहद मायूस थे उनकी खेल प्रतिभा लॉकडाउन होने के चलते चार दीवारी में दम  तोड़ रही थे लेकिन प्रदेश सरकार ने काफी ढील   दी है जिसके लिए वह प्रदेश सकरार का धन्यवाद करते है | उन्होंने कहा कि इस ढील   की वजह से अब मैदान में खेलने आ रहे है और अपने शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए आवश्यक खेल भी खेल रहे है और व्यायाम भी कर रहे है | 

युवाओं ने इस मौके पर कहा कि उन्हें काफी समय बाद आज़ादी मिली है क्योंकि वह करीबन दो महीने से लॉकडाउन के चलते घरों में कैद थे | कर्फ्यू के नियमों के चलते वह मैदान में नहीं आ सकते थे | जिसके चलते वह खेल नहीं पा रहे थे लेकिन अब वह सोलन के ठो डो मैदान में खेलने आ रहे है जिसके चलते वह बेहद खुश है उन्होने कहा कि वह मैदान में सभी नियमों का पालन कर रहे है और शरीर को स्वास्थ्य बनाने के लिए खेल रहे है | उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह जल्द  जिम्स  को भी खोल दें ताकि वह अपने शरीर को तंदरुस्त रख सकें | उन्होंने कहा कि तन्दरुःत शरीर  में ही शक्ति शाली इम्यून सिस्टम होता है और वह कोरोना से लड़ सकता है | उन्होंने कहा की जिस तरह वह मैदान में सभी नियमों का पालन कर रहे है वह जिम्स  में भी वह नियमों का अनुसरण करेंगे | वहीँ उन्होंने सरकार  को खेल मैदान खोलने के लिए  धन्यवाद किया  |