Toilet located in Solan Kotla drain will be renovated soon

नगर निगम के मुद्दे पर गाँव वासियों को समर्थन देने का सोलन  शहरी कांग्रेस ने किया एलान : अंकुश सूद 

सोलन नगर परिषद को नगर निगम बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है | नगर निगम को लेकर गानवासियों के बगावती सुर देखने को मिल रहे है और उनका कहना है कि वह किसी भी हालत में अपने गाँव की ज़मीन का टुकड़ा भर भी नगर निगम में शामिल नहीं होने देंगे |

अब city congress president Ankush soodभी गाँव का समर्थन करते नज़र आ रहे है | अंकुश सूद का कहना है कि नगर निगम बनाने के लिए गानवासियों की ज़मीन लेने की आवश्यकता नहीं है |

लेकिन प्रदेश सरकार न जाने क्यों और किसके कहने पर गाँवों को सोलन नगर निगम में शामिल करने के लिए उतारू हैं | उन्होंने कहा कि अगर सरकार गाँवों को नगर निगम में शामिल करेगी तो शहरी कांग्रेस किसानों के साथ मिल कर उसका विरोध करेगी | 


                                       सोलन city congress president Ankush sood ने कहा कि भाजपा की गुटबाज़ी  का असर सोलन  नगर परिषद पर  ,सारा सोलन पहले ही  देख चुका है | वहीँ अब इस गुटबाज़ी का असर सोलन नगर निगम के मुद्दे पर भी देखा जा रहा है | कुछ भाजपा कार्यकर्ता चाहते है कि नगर निगम में गाँवों को शामिल किया जाए तो कुछ इसके विरोध में है जिसे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर निगम का यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा |

उन्होंने कहा कि एक तरह सोलन के वरिष्ठ भाजपा नेता  राजेश कश्यप  नगर निगम को लेकर दोहरी राजनीति  खेल रहे है जो उचित नहीं है | उन्होंने कहा कि कल से गाँववासी नगर निगम का विरोध आरम्भ करने जा रहे है जिसमे सोलन शहरी कांग्रेस भी उनका पूरा समर्थन करेगी और गानवासियों के साथ किसी भी तरह की बेइंसाफी नहीं होने देगी  |