Solan's businessmen very upset due to rising diesel petrol prices

डीज़ल पैट्रोल के बढ़ते दामों से सोलन के व्यवसायी बेहद परेशान

डीज़ल और पैट्रोल के दाम ,लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  जिसके चलते ,सभी का बजट गढ़बढ़ा गया है।  पैट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण ,सभी वस्तुओं के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। यही वजह है कि, आम आदमी बेहद परेशान नज़र आ रहा है।  पैट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों के चलते ,सबसे दुकानदान बेहद प्रभावित हो रहे  है।   उन्हें  व्यवसाय में, काफी घाटा  उठाना पड़  रहा है।  यही कारण है कि, उनके माथे पर ,चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश और केंद्र  सरकार से ,गुहार लगाई है कि वह, बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करें।  अन्यथा आम जन के साथ साथ, ट्रांसपोर्टर्स भी महंगाई में पिस कर रह  जाएंगे।  

             रोष प्रकट करते हुए ,  सोलन के व्यवसायियों  ने बताया कि ,  दूकान का सामान खरीदने के लिए ,उन्हें हिमाचल से बाहर जाना पड़ता है।  जिसके चलते वह निजी वाहन से ,बाहरी राज्य जाते थे।  पैट्रोल और डीज़ल की कीमतें बढ़ने से  ,उनका  खर्चा पहले से दोगुना हो गया है।  वहीँ जब माल ट्रांसपोर्ट से आता है ,तो उन्होंने भी खर्चा बढ़ा दिया है।  लेकिन  ग्राहक  उन्हें पहले वाला दाम ही दे रहा है।  जिसके चलते उन्हें ,भारी हानि उठानी पड़ रही है।    ऐसे में उनके दूकान के खर्चे ,निकालने भी मुश्किल हो चले हैं ।  घर चलाना भी ,बेहद मुश्किल हो गया  है। इस लिए वह चाहते है कि, सरकार डीज़ल और पैट्रोल के दामों में, कुछ कमी करे ,अन्यथा  व्यवसाय बिलकुल  चौपट हो जाएगा।