Solan's son Amir Sahil selected for kickboxing world champion Egypt

सोलन का बेटा आमिर साहिल का किक बॉक्सिंग विश्व चैंपियन इजिप्ट के लिए हुआ चयन

सोलन में खिलाड़ी ,अपने बूते पर ,हिमाचल का नाम पूरे भारतवर्ष में रौशन कर रहे है। अगर इन खिलाड़ियों को, प्रदेश सरकार का साथ मिल जाए तो, यह असम्भव  काम को, सम्भव करने का मादा रखते हैं। यह कहना है, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के, पदाधिकारियों का।  आप को बता दें कि, हाल ही में सोलन का  आमिर साहिल , एक इकलौता ऐसा खिलाड़ी है जिसका, विश्व चैंपियन शिप के लिए चयन हुआ है।  जिसके चलते हिमाचल किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों में  ख़ुशी की लहर देखी जा रही है।  यही वजह है कि एसोसिएशन द्वारा आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और  एसोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। 

                                         अधिक जानकारी देते हुए आमिर साहिल ने बताया कि, वह बेहद खुश है और गौरवान्वित भी है कि केवल उनका चयन  किक बॉक्सिंग विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ है।   जिसके लिए वह इजिप्ट जा रहे हैं।   उन्होंने कहा कि वह सोलन का नाम पूरे विश्व में रौशन करना चाहते है जिसके लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रहे है और यह साबित करना चाहते है कि भारत के छोटे से राज्य हिमाचल के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि  उनके परिवार और उनके कोच  का उनकी इस उपलब्धि में  बहुत बड़ा योगदान हैं।  उनके मार्गदर्शन के  बिना वह यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकते थे