अब तक पांच सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें तीन पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। एक पर आरजेडी और एक पर शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार की जीत हुई। ओडिशा के धामनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि तेलंगाना में टीआरएस उम्मीदवार बाजी मार सकता है।
उपचुनाव में जीतने वाले प्रत्याशी।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं। अब तक पांच सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें तीन पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। एक पर आरजेडी और एक पर शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार की जीत हुई। ओडिशा के धामनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि तेलंगाना में टीआरएस उम्मीदवार बाजी मार सकता है। अगर ऐसा हुआ तो उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और टीआरएस को बढ़त मिल जाएगी, जबकि कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। शिवसेना और आरजेडी अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे।
जिन सात सीटों पर उप चुनाव हुए हैं उनमें से चार सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थीं। दो सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुईं। इस्तीफा देने वाले दोनों विधायक अब भाजपा में हैं। इनमें से एक को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया तो दूसरे के बेटे को उस सीट से भाजपा ने उतारा। एक सीट राजद विधायक को सजा होने के बाद उन्हें अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई थी।






