सोलन में चुनावी माहौल बहुत गर्म हो चुका है | भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पुरजोर प्रयास कर रही है कि वह इन चुनावों में जीत हासिल करे | इस लिए वह वह घर घर जा कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे है | वायदों का दौर चल रहा है समस्याओं को हल करने के बड़े बड़े वायदे किए जा रहे है | वार्ड नंबर पांच से कांग्रेस प्रत्याशी बृज मोहन शर्मा के अनुसार उनके वार्ड में विकास की बेहद कमी देखी गई है | जिसके चलते लोग बेहद दुखी है | उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना चाहते हैं इस लिए वह चुनाव लड़ रहे है |
बृज मोहन शर्मा ने कहा कि उनका बेटा फ़ौज में है और वह देश की सेवा कर रहा है | उसी तर्ज पर वह अपनी वार्ड वासियों की सेवा करना चाहते है | उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड वासियों को सभी सुविधाएं देना चाहते है जो उन्हें पिछले कई वर्षों से नहीं मिली वह अपने वार्ड को सोलन का सबसे खूबसूरत वार्ड बनाना चाहते है | उन्होंने कहा कि आज उनके वार्ड में पानी की सबसे बड़ी समस्या है | सड़कों का रखरखाव ठीक नहीं है | चारों तरफ गंदगी पसरी रहती है | कुत्तों और बंदरों से यहाँ के लोग बेहद दुखी है | इस लिए वह वार्ड से जीत कर इन समस्याओं का हल करना चाहते है |