जहीर इकबाल संग शादी पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- ‘रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स.

जहीर इकबाल ने किया रिएक्ट
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने कमेंट में हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें कि सोनाक्षी की पोस्ट ज़हीर के साथ अपने संबंधों की पुष्टि करने के कुछ ही घंटों बाद आई है।
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल

तो क्या होने वाली है सोनाक्षी की शादी?जहीर इकबाल द्वारा सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाए जाने के बाद से ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं इस सब के बीच सोशाक्षी सिंहा का रिएक्शन आया है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदार वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी की खबरों पर कमेंट किया है।

सोनाक्षी ने कही ये बात
सोनाक्षी द्वारा साझा किए गए वीडियो में अभिनेत्री एक कमरे में बैठी गहरी सोच में नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो की क्लिप पर लिखा है, “मी टू मीडिया: क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करना चाहते हो ?!? ……..”ले मीडिया:” जिसके बाद वह शाहरुख के फेमस डायलॉग को लिप-सिंक करते हुए कहती हैं, “अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है”। वहीं वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, ‘प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो कृपया मुझे बता दो।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो से यह तो साफ कर दिया है कि वह अभी जहीर इकबाल से शादी नहीं करने वाली हैं। हालांकि अभी तक जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के मजेदार रिएक्शन वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के प्रशंसकों को अभिनेत्री का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर लिख रहे हैं, ‘सो क्यूट सोना…..फनी’।