हिमाचल की सियासी गर्मी के बीच शिमला पहुंची सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका…

शिमला, 01 नवंबर : कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एक महीने से कम समय में दूसरी बार शिमला पहुंच गई है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी का काफिला शिमला से होते हुए छराबड़ा के लिए निकला। बताया जा रहा है कि यह उनका निजी दौरा है। यहां वह कुछ दिनों तक अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रुकेगी।

  बता दें कि प्रियंका गांधी हिमाचल में होने वाले विस चुनाव का मोर्चा संभाले हुए है। सोमवार को मंडी में रैली के लिए वह शिमला से ही गई थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शिमला जिला के चौपाल में 10 नवंबर को रैली प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक रैली का शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।

    हिमाचल में  चुनावी सरगर्मियां काफी तेज है। नावों में प्रियंका गांधी वाड्रा की अहम भूमिका रहने वाली है। हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता में काबिज करवाने की पूरी जिम्मेदारी प्रियंका के कंधों पर है। लिहाजा प्रियंका बार बार शिमला आ रही हैं।