World's biggest party, all four have eaten : Dhaniram Shandil

जल्द सोलनवासियों को मिलेगी शामती बायपास की सुविधा

सोलन का  शामती बायपास का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से चल रहा है लेकिन आज तक उसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।   कांग्रेस का  आरोप है कि भाजपा के इशारे पर  निर्माण कार्य चींटी की चाल से चलाया जा रहा है। सोलन में कांग्रेस का विधायक है इस लिए यहाँ चल रहे निर्माण कार्यों   को आहिस्ता आहिस्ता ठंडे बस्ते में डाल  दिया गया है। कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया कि  सोलन के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।  सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल अपने दम पर सोलन का विकास करवाने  की पुरजोर कोशिश कर रहे है। लेकिन सरकारी तंत्र  अपनी  गति बदलने को तैयार नहीं है। सोलन के विधायक ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट शामती  बायपास का दौरा किया और पाया कि  उसका काफी हद तक पूरा हो गया है। उन्होंने इस मौके पर यह अफ़सोस भी जताया कि इस का कार्य काफी समय पहले पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन लेटलतीफी के कारण यह कार्य पूरा होने पर नहीं आ रहा है। 

                   
कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि जब वह दो हज़ार बारह में विधायक बने थे तो उनका सबसे पहला लक्ष्य सोलन  में यातायात व्यवस्था को दरुस्त करना था। उन्होंने कहा कि सोलन में अन्य जिलों से सेब और अन्य किसानों की फलस बड़े बड़े ट्रक और ट्रोले लेकर मंडियों की और निकलते है।  जिसकी वजह से सड़कों में लम्बा जाम लगा रहता है।  जाम की वजह से शहर वासियों को खासी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इन्ही दिक्क्तों को कम करने के लिए उनके द्वारा शामती बाय पास की आधार शीला रखी गई थी।  लेकिन राजनितिक कारणों के कारण इसका कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। उनके द्वारा बायपास का मुआयना किया गया जिसे देख कर लगता है कि इस वर्ष बायपास की सुविधा सोलन वासियों को मिल जाएगी।