Soundarya Sharma: डॉक्‍टर है, एक्‍टर है, प्रोडक्‍शन हाउस चलाती हैं, सच में कमाल हैं बिग बॉस की सौंदर्य शर्मा

बिग बॉस 16 तो आप सभी देख ही रहे होंगे। चार एपिसोड और तीन दिन में घरवालों की हालत पतली होती दिखाई दे रही है। ठीक से घुलना-मिलना तो दूर सभी एक-दूसरे के जान के प्यासे बन बैठे हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि कैसे मराठी बिग बॉस विनर शिव ठाकरे और सौंदर्य शर्मा के बीच एक छोटी-सी बात को लेकर घमासान मच गया था। इसके बाद दोनों रो भी पड़े थे। चलो अब ये तो पता है कि शिव ने एक रियलिटी शो जीता है लेकिन ये सौंदर्य शर्मा कौन हैं? आइए बताते हैं।

  • कौन हैं सौंदर्य शर्मा? जानिए सबकुछ

    कौन हैं सौंदर्य शर्मा? जानिए सबकुछ

    बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट बनकर घर में आईं सौंदर्य शर्मा बेहद खूबसूरत हैं। इनका हालांकि एंट्री से पहले वीडियो सामने आया था लेकिन चेहरे पर मास्क लगा होने की वजह से लोग इन्हें पहचान नहीं पाए। अब जब ये घर में आईं तो सुंदर के साथ-साथ काफी सुलझी हुई इंसान लगीं। आइए बताते हैं इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

     

  • ब्राह्मण परिवार से हैं

    ब्राह्मण परिवार से हैं

    सौंदर्य शर्मा एक एक्टर और मॉडल हैं। नई दिल्ली के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनका जन्म 20 सितंबर 1994 को हुआ है। मतलब की उम्र भी महज 28 साल है।

     

  • डॉक्टरी की पढ़ाई

    डॉक्टरी की पढ़ाई

    सौंदर्य शर्मा ने स्कूली पढ़ाई करने के बाद BDS यानी बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज में ग्रेजुएशन किया है। दिल्ली के कई अस्पताल में सेवा भी दे चुकी हैं।

     

  • एक्टिंग की ट्रेनिंग

    एक्टिंग की ट्रेनिंग

    सौंदर्य शर्मा ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख किया था। उन्होंने ACT 1 थिएटर ग्रुप से जुड़कर फॉर्मल ट्रेनिंग भी ली थी।

  • जबरदस्त शौक

    जबरदस्त शौक

    सौंदर्य शर्मा एक्टर और डॉक्टर के अलावा एक ट्रेंड वोकलिस्ट भी हैं। उन्हें गिटार बजाने का बेहद शौक है। साथ ही कार रेसिंग और थिएटर करने में भी दिलचस्पी है।

     

  • मिला अवॉर्ड

    मिला अवॉर्ड

    सौंदर्य शर्मा को आपने ‘रक्तांचल’ में देखा है। यह उनकी पहली वेब सीरीज थी। झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब भी मिल चुका है।

     

  • जमकर बटोरी तारीफ

    जमकर बटोरी तारीफ

    सौंदर्य शर्मा ने रांची डायरीज में लीड रोल प्ले किया था। इसे अनुपम खेर ने प्रोड्यूस किया था जो कि 2017 में रिलीज हुई थी। उनके अभिनय को इतना सराहा गया था कि उनको जी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट किया गया था।

     

  • खुद का प्रोडक्शन हाउस

    खुद का प्रोडक्शन हाउस

    सौंदर्य शर्मा का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम है- मस्टर्ड एंड रेड। वह कई रैप शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा संग आएंगी नजर

    सिद्धार्थ मल्होत्रा संग आएंगी नजर

    सौंदर्य शर्मा डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई ‘कर्मयुद्ध’ में भी नजर आई हैं। इसके अलावा वह ‘थैंक गॉड’ में भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवदन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

     

  • तगड़ी फैन फॉलोइंग

    10/10

    तगड़ी फैन फॉलोइंग

    सौंदर्य शर्मा काफी ग्लैमरस हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक-से-एक फोटोज तहलका मचाते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन फैन फॉलोइंग है।