वर्ष 2023 में भारत के पास एक नहीं, बल्कि दो खेलों में विश्व विजेता बनने का मौका है। पहले हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा, जबकि इसके बाद भारत में ही वनडे वर्ल्ड का आयोजन होना है। भारत 2011 में अपने ही देश में विश्व विजेता बना था।

भारत के लिए 2022 का साल खेलों के लिहाज से मिलाजुला रहा। भारतीय एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में मेडल की झड़ी लगाई तो टीम इंडिया ने भी कमाल का पदर्शन किया। हालांकि, इसके बावजूद आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने का मलाल जरूर है। अब 2023 में उसके पास विश्व विजेता बनने का मौका है। क्रिकेट का वनडे वर्ल्ड कप और हॉकी का वर्ल्ड कप भारत में ही होना है। आइए देखें पूरे साल का स्पोर्ट्स कैलेंडर…
श्रीलंका सीरीज से शुरुआत

स्पोर्ट्स की कैलेंडर की शुरुआत भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज से हो रही है, जो दो 3 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद हॉकी का वर्ल्ड कप खेला जाएगा।
फरवरी में महिला वर्ल्ड कप

फरवरी महीने में महिला क्रिकेट का टी-20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। यहां भी भारत प्रबल दावेदार है।
अप्रैल-मई भी है पूरा पैक

खेलों के लिहाज से अप्रैल और मई का महीना भी पूरा पैक है।
जून में एशेज का तड़का

जून में एशेज का तड़का तो महिला फुटबॉल का वर्ल्ड कप जुलाई में खेला जाएगा।
एशिया कप और विश्व कप

सितंबर में एशिया कप प्रस्तावित है, जो पाकिस्तान में होना है। दूसरी ओर, इसके बाद अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप होगा।