पर्यावरण का संरक्षण करता सेंट ल्यूक्स इको क्लब

सेंट ल्यूक्स इको क्लब से साल 2021-22 बहुत ही प्रभावशाली और शानदार प्रदर्शन किया है। छत्रों ने हमारे पर्यावरण के बेहद ही संवेदनशील विषयो पर रैली, रोड शो, नुक्कड़ नाटक, आदि कर जन-जन को जागरूक करने का प्रयास किया है। आज के समय के बढ़ते प्रदूषण, चढ़ते तापमान और नई नई बीमारियो के प्रजनन का कारण पर्यावरण के प्रति मानवीय उदासीनता ही तो है और इस से निपटने हेतु, सेंट ल्यूक्स इको क्लब समय सामी पर स्वछता और वृक्षारोपण अभियान करता आया है। साथ ही साथ जमीनी स्तर पर प्रदूषण को फैलने से रोकने की कोशिश की है। यही नहीं वाद-विवाद व नाट्य-प्रतियोगिता की माध्यम से भी सेंट ल्यूक्स इको क्लब ने सफल।ता की ओर कदम बढ़ाए है। हाल ही में जल संरक्षण और संचयन की सीख देते हुए नुक्कड़ नाटक को भी आम जनता और शहर के प्रमुख जनों ने काफी सराहा है। साथ ही साथ राष्ट्र-स्तरीय विप्रो अर्थियन प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर स्कूल के छात्रों ने विद्यालय व इको क्लब को राष्ट्रीय ख्याति दिलवाई है।  इसी क्रम में इको क्लब इस वर्ष भी निरंतर आगे बढ़ समाज कल्याण करता जा रहा है