Star Goju Ryu Karate Association meeting was organized in Dharmapur, Solan today.

सोलन के धर्मपुर में आज   स्टार गोजु रियु      कराटे  संघ की बैठक का हुआ आयोजन 

सोलन के धर्मपुर में आज   स्टार गोजु रियु कराटे  संघ की बैठक का  आयोजन  किया गया।  बैठक में स्टार गोजु रियु कराटे  फेडरेशन  ऑफ़ इण्डिया के  चेयरमैन राज कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीँ  संस्था के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। संघ के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर संजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित  रहे।   इस मौके पर संस्था  की विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा  की गई।  खिलाड़ियों को किस तरह भविष्य में अपने साथ जोड़ कर  उन्हें क्या क्या सुविधाएं  संस्था दे सकती है इस बारे में भी विचार विमर्श किया गया।  उपस्थित सदस्यों ने अपने अमूल्य सुझाव बैठक के दौरान दिए।  सुझावों के आधार पर संस्था आने वाले वर्ष में क्या गतिविधियां करेगी इस   की रूप रेखा तैयार की गई।  

संघ के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर संजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी वार्षिक बैठक आज धर्मपुर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि  उनकी संस्था निकट भविष्य में एक  बहुत बड़ा इवेंट करने जा  रही हैं।  जिसके तहत मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने  कि इस मैराथन में सभी उम्र के धावक भाग ले पाएंगे। उन्होंने  कहा कि आज उनकी संस्था का विस्तार भी आज किया गया है। जिसमें  कई नए सदस्यों को  संस्था के साथ जोड़ा गया है और उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां भी सौंपी गई है।  ताकि  प्रदेश के खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकें।