प्रदेश 130 सडक़ें, 77 ट्रांसफार्मर बंद; मानसून के चलते अब तक 264 ने गंवाई जान, 28 से फिर बारिश

हिमाचल प्रदेश में मानसनू के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों की मौत का क्रम जारी हैं। गुरुवार को भी प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई हैं। ऊना जिला में सांप के काटने से एक मौत हुई हैं। कांगड़ा में डूबने से, कुल्लू में बाढ़ और मंडी में सडक़ हादसें में एक-एक व्यक्ति की जान गई हैं। इसके अलावा एक सडक़ हादसा शिमला जिला में भी पेश आया हैं। यहां पर दो लोगों की जान गई हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मानसून के कारण हुई दुघर्टनाओं में अब तक 264 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इसके अलावा 450 लोग घायल हुए और नौ लोग लापता था। इस आपदा में 270 पालतू मवेशी भी मारे गए और 1658 रिहायशी मकान, दुकानें, गोशालाएं व घराट इत्यादि क्षतिग्रस्त हुए। अब तक हिमाचल को मानसून से 1367.33 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार रात से जारी बारिश के 43 मकान और 23 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में मौसम के साफ रहने की आंशका हैं। हीं, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश में फिर से भारी बारिश की संभावना हैं।