प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सात ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को किया भंग

पार्टी के अनुसार प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार राज्य कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न जिलों में सात ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया है। पार्टी के अनुसार प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार राज्य कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बताया जा रहा है कि कई जगह गुटबाजी के चलते भी पार्टी ने यह फैसला लिया है। कसौली में भी गुटबाजी हावी रही है। ऐसे में अब इन ब्लॉक कमेटियों का नए सिरे से गठन किया जाएगा।

ये ब्लॉक कमेटियां की भंग

1.     ब्लॉक कांग्रेस कसौली
2.     ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर
3.     ब्लॉक कांग्रेस कांगडा
4.     ब्लॉक कांग्रेस सुलह
5.     ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद
6.     ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर
7.     ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट