Goods worth about 25 lakhs have been stolen so far from flats near Jatoli in Solan: Vinay Bhagnal

सोलन में आवारा कुत्ते हुए आक्रामक, कई लोगों को कर चुके गम्भीर रूप से घायल

सोलन में आवारा कुत्तों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है |  लेकिन जिला प्रशासन  इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है | इन कुत्तों की समस्या को लेकर नगर निगम में पहले कई अभियान चलाए | कई बार स्टरलाइजेशन भी किया गया | लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है | आज तक सोलन में इनके लिए कोई शरण स्थली भी प्रशासन नहीं बना पाया है | जिसकी वजह से यह कुत्ते सड़कों पर घुमते हुए पाए जाते है | ज़्यादा तर यह कुत्ते शांत रहते है | लेकिन कुछ कुत्ते इतने आक्रामक हो गए है कि आने जाने वाले राहगीरों पर हमला करने लग गए है | कुछ ही दिनों के भीतर कई लोग कुत्तों के काटने से गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं | 

शहर वासियों ने कुत्तों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि आवारा कुत्तों के लिए कोई शरण स्थली बनाई जाए जहां यह आराम से रह सकें | उन्होंने कहा कि कई बार इनका  स्टरलाइजेशन भी किया जा चुका है लेकिन यह अभियान भी सफल होता दिखाई नहीं दे रहा है | उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की वजह से लोग रात को घरों से निकलने में डर रहे है | रात को यह राहगीरों पर हमला कर रहे है | आते जाते दोपहिया वाहनों के पीछे भागते है जिस कारण कई  दुर्घटनाएं भी हो चुकी है | यह समस्या अधिक गम्भीर न हो जाए इसलिए  इनके लिए शरणस्थली बनाना अति आवश्यक है | अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है |