The people of ward 13 and 14 reached the door of DC regarding the problem of road in the bypass, demanding to give way soon.

मॉल रोड़ पर हुई वॉल राइटिंग को लेकर जल्द हो सकती है सख्त कार्रवाई : राजीव कौड़ा

सोलन के माल रोड पर कुछ दिन पहले ,एबीवीपी छात्र संगठन द्वारा, वॉल राइटिंग की गई थी। जहाँ यह वॉल राइटिंग की गई थी वहां नगर निगम द्वारा सुंदर ऐतिहासिक कलाकृतियां बनाई गई थी।  जिस पर ,शहरवासियों और एनएसयूआई द्वारा ,कड़ी आपत्ति दर्ज की गई थी एनएसयूआई का आरोप था कि, शहर की सुंदरता को वॉल राइटिंग द्वारा, खराब किया जा रहा है।  इसको लेकर एनएसयूआई ने ,जिला प्रशासन और, नगर निगम को, शिकायत पत्र भी सौंपा था।  अब इस शिकायत पत्र के आधार पर ,नगर निगम संबंधित छात्र संगठन पर, कार्रवाई करने जा रही है जिसको लेकर जल्द ही, छात्र संगठन को नोटिस जारी किया जा सकता है। यह जानकारी ,नगर निगम के उप महापौर राजीव कौडा ने मीडिया को दी। 
 उपमहापौर राजीव  कौड़ा ने  ,जानकारी देते हुए बताया कि, सोलन के माल रोड पर ,एबीवीपी द्वारा वॉल  राइटिंग की गई थी ,जिसके चलते वहां की सुंदरता को,  धूमिल  किया गया है। जिसको लेकर उन्हें ,शिकायत पत्र भी प्राप्त  हुआ था।  इसलिए अब नगर निगम द्वारा ,अधिकारियों को, इस घटना पर जांच के आदेश दिए गए हैं।  अगर छात्र संगठन, इसमें दोषी पाया जाता है तो, उनके खिलाफ सख्त   कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  ताकि भविष्य में, कोई भी व्यक्ति  या संगठन ,शहर की सुंदरता पर ग्रहण ना लगा सके।