किसी व्यापारी ने रात को कूड़ा बाज़ार में फैलाया तो होगी कड़ी कार्रवाई : पूनम ग्रोव

सोलन नगर निगम सोलन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब दिन में ही नहीं बल्कि रात को भी सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ रखने के लिए सफाई करते देखे जा सकते है। हिमाचल में यह पहली बार है जिसमें रात को भी सफाई का कार्य चल रहा है। इसे सोलन वासी बेहद अच्छी पहल बता रहे है। शुरुआती तौर पर इस में कुछ खामियां भी आ रही है जिसे सोलन नगर निगम जल्द विचार विमर्श कर उसे भी समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। ताकि यह पहल भविष्य में भी जारी रह सके। नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने भी शहर वासियों को सहयोग करने की अपील की है।

नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को डस्टबिन फ्री पहले ही बनाया जा चुका है अब कूड़ा रहित बनाने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। जिसके चलते अब दिन के साथ साथ रात को सफाई की जा रही है। मेयर ने जहाँ एक और सोलन शहर वासियों से सहयोग की अपील की है वहीँ उन व्यापारियों को चेतावनी भी दी है जो रात को दूकान बंद करने के बाद बाज़ार में कूड़ा खुले में फेंक जाते है। उन्होंने कहा कि सारे बाज़ार में कैमरे लगा दिए गए है जो भी कूड़ा फैलाता नज़र आएगा उसका चालान कर उसे दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार रात को जाते समय कूड़ा एक बैग में डाल कर साइड पर रख कर जा सकता है।