Students are preparing to beat Corona before giving examinations: Indira Daroch

परीक्षाएं देने से पहले कोरोना को मात देने की विद्यार्थी कर रहे तैयारी : इंदिरा दरोच

कंडाघाट में युवाओं को वैक्सीन लगाने की मुहिम युद्ध स्तर पर चलाई जा रही है।  सोलन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में वैक्सीन केंद्र बनाए गए है।  जहाँ वह अपनी सुविधा अनुसार आ कर वैक्सीन लगा सकते है।  कंडाघाट कॉलेज में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन केंद्र बनाया गया है।  जहाँ विशेषता  विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।  अधिक जानकारी देते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज  की प्रधानाचार्य इंदिरा दरोच ने बताया कि वैक्सीन का अभियान उनके कॉलेज में बड़े जोरों शोरों से चल रहा है।  जिसमे कोविड  नियमों का अनुसरण करते हुए वैक्सीन लगाई जा रही है।  युवाओं में भी वैक्सीन लगाने के लिए काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है। परीक्षाएं देने के लिए कोविड  वैक्सीन लगाना बेहद आवश्यक है। 
राजकीय डिग्री कॉलेज  की प्रधानाचार्य इंदिरा दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कॉलेज द्वारा सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।  अगर उन्हें वैक्सीन को लेकर कोई शंका होती है तो उसे कॉलेज प्रशासन द्वारा दूर किया जाता है।  उन्होंने बताया कि कॉलेज में परीक्षा में जब विद्यार्थी पहुंचे तो वह सभी कोविड  वैक्सीन की सुरक्षा में हो इस लिए इस अभियान को तेज़ी से चलाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि अभी 272 लोगों का पंजीकरण कर लिया गया है।  जिन्हे वैक्सीन लगाई जानी है।  उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह  वैक्सीन लगवा कर अपने आप को सुरक्षा प्रदान करें।