हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यंमत्री जयराम ठाकुर पर तीखाहमला बोला

पेपर लीक मामले पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष सुक्खू ने तीन महीने 90 के अंदर जांच पूरी करने की मांग की है और साथ ही पेपर लीक मामले में संलिप्त भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों से लेकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की भी निष्पक्षता से जांच करने के बाद जनता के साथ पूरी रिपोर्ट रखने की बात कही है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यंमत्री जयराम ठाकुर पर तीखाहमला बोलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बेचारे मुख्यमंत्री करार दिया है।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी सदस्य सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हमीरपुर विधानसभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर हमीरपुर के गांधी चौक पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधायक बडसर इंद्रदत लखनपाल,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी सदस्य सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुबह से कार्यकर्ताओं ने जोश से स्वागत किया है उसके लिए हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि जो जोश हमीरपुर की जनता में जोश देखा गया है उससे लग रहा है कि सरकार ने हमीरपुर की जनता की अनदेखी की है जिसका जबाव देने के लिए जनता तैयार है।

सुक्खू ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में नकल माफिया को लाने वाले लोगों से भी संपर्क किया जाना चाहिए और पेपर सेट करने के बाद किसी की जिम्मेदारी थी उन सभी की जांच होनी चाहिएं उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेरिट में आने थे उनको दरकिनार करके वैसे बच्चों को सलेक्ट किया गया जिसको एबीसी तक नहीं आती थी। उन्होंने कहा कि यह जाहिर होने चाहिए कि किन के रिश्तेदारों और भाजपा के नजदीकियों को पेपर बांटे गए है इनकी जांच भी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम केवल बेचारे मुख्यमंत्री बन कर रह गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जांच से अंसतुष्ट है और सीबीआई तीन महीने 90 दिन के अंदर घोटाले की जांच कर दूध का दूध पानी का पानी जनता के सामने लाए।
सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी चेहरे को लेकर चुनाव नहीं लडा जाएगा और कार्यकर्ता जोश मंे आकर मुख्यमंत्री के नारे लगाते है। उन्होंने कहा कि चुनवों में कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडा जाएगा।