सुमित शर्मा बने राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी

औद्योगिक नगर परवाणू के सुमित शर्मा को राष्ट्रीय ब्राहमण परिषद का हिमाचल प्रदेश मीडिया प्रभारी का दाइत्व मिले जाने पर परवाणू के समस्त लोगों खासकर ब्राहमण समाज के लोगों नें राष्ट्रिय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया | परवाणू के सुमित शर्मा एक जाना माना चेहरा है जो प्रिंट मीडिया व डिजिटल मीडिया के माध्यम से स्थानीय जनता की आवाज़ उठाते रहे हैं और जनता को सच्चाई से रूबरू अक्सर करवाते हैं | सुमित शर्मा के इन्ही अथक कार्यो को देखते हूँ राष्ट्रीय ब्रहामंण परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृव ने उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है | इस दौरान सुमित शर्मा को सम्मानित भी किया गया |

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ने राष्ट्रिय अध्यक्ष अनंत मोहन शुक्ल का व राष्ट्रीय महासचिव डा ऐके चौबे व प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संतोष दुबे का धन्यवाद कर आभार जताया |

इस अवसर पर सुमित शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय ब्राहमण परिषद वर्षो से ब्राहमण समाज की आवाज़ बन कर कार्य कर रहा है और राष्ट्र हित में जो भी योगदान होता है समय समय पर योगदान देता आरहा है जो की सराहनीय है | सुमित शर्मा ने कहा की समस्त राष्ट्रिय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व नें जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उनका वह पूरी इमान्दारी व निष्ठा के करते रहेंगे साथ ही ब्राहमण समाज व राष्ट्रवाद के हितों के लिए जो भी कार्य या लडाई लड़नी पड़े वह उसके लिए सदैव त्यार हैं |