Suniel Shetty Video: पिता के स्ट्रगल पर बोले सुनील शेट्टी- 9 साल की छोटी-सी उम्र में क्लीनर थे, मुझे उन पर गर्व है

सुनील शेट्टी ‘इंडियन आइडल 13’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनके पिता 9 साल की उम्र में क्लीनर थे। उन्हें अपने पिता पर बहुत गर्व है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने ‘इंडियन आइडल 13’ में अपने पिता और उनके स्ट्रगल को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता 9 साल की छोटी सी उम्र में क्लीनर थे। उन्हें अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने ये भी बताया कि वो अपनी बेटी अथिया शेट्टी से बेशुमार प्यार करते हैं और सिर्फ उनके लिए ही जीते हैं। आप इस शो को शनिवार-रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर देख सकते हैं।

बेटी अथिया के लिए छलका सुनील शेट्टी का प्यार


सुनील शेट्टी को Deboshmita बताती हैं कि उनके पापा को उनकी सिंगिंग बहुत पसंद है। ये सुनकर 61 साल के एक्टर कहते हैं, ‘आपका और पापा का रिलेशनशिप देख के मुझे बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि अथिया और मेरा रिलेशनशिप ऐसा ही है। उतना ही प्यार है और मैं जीता ही सिर्फ उसके लिए हूं।’

9 साल की छोटी-सी उम्र में क्लीनर ब्वॉय थे सुनील के पापा

वो आगे बताते हैं, ‘ये रिलेशनशिप हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए। मेरे पापा के साथ मेरा रिलेशनशिप ऐसा ही था। मुझे अपने पिता पर गर्व है, क्योंकि 9 साल की उम्र में क्लीनर ब्वॉय थे। इतनी छोटी उम्र में टेबल के चारों तरफ घूमकर सफाई करते थे, क्योंकि उनका हाथ नहीं पहुंचता था। मुझे हमेशा हर चीज में वो बात याद रहती है। आप जो भी हो, मां-बाप की बदौलत हो।’

बॉलीवुड के एक्शन हीरो थे सुनील

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को मैंगलौर में हुआ था। उन्होंने 1992 में हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 31 थी। पहली फिल्म दिव्या भारती के साथ ‘बलवान’ थी। वो बॉलीवुड के एक्शन हीरो बन गए थे।