UPSC 2022 Result : यूपीएससी 2022 का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। मैनपुरी के रहने वाले सूरज तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली। सूरज के दोनों पैर और एक हाथ नहीं हैं।
सूरज तिवारी मैनपुरी जिले के कुरावली तहसील के मोहल्ला घरनाजपुर के रहने वाले राजेश तिवारी के बेटे हैं। जैसे ही सूरज के पास होने की जानकारी मिली तो घरवालों और रिश्तेदारों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने गांव में जमकर मिठाइयां बांटी। सूरज तिवारी ने प्रारंभिक शिक्षा नगर के महर्षि परशुराम स्कूल से की। 2011 में एसबीआरएल इंटर कॉलेज मैनपुरी से दसवीं और 2014 में संपूर्णानंद इंटर कॉलेज अरम सराय बेवर से उत्तीर्ण किया।

ट्रेन हादसे ने बदल दी जिंदगी
जब वो बीएससी कर रहे थे, तभी 24 जनवरी 2017 को गाजियाबाद के ट्रेन हादसे में घुटनों से दोनों पैर, दाएं हाथे की कोहनी और बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गई थीं। इसके बाद भी सूरज ने हार नहीं मानी। सूरज ने हार न मानते हुए 2021 में दिल्ली के जेएनयू से बीए किया। इसके बाद एमए किया। फिर आईएएस की तैयारी शुरू की।